मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के अरावली की पहाड़ी पर विख्यात प्रभुजी धूणीआश्रम में अखंड सप्ताह हरि कीर्तन रामायण पाठ की हुई शुरुआत
अरावली के पहाड़ियों में स्थित विख्यात प्रभु जी धूणीआश्रम पर आज अखंड सप्ताह हरि कीर्तन रामायण पाठ की शुरुआत हुई, ब्रम्हालीन संत लक्ष्मण दास महाराज की 71वीं एवं संत प्रभु दास जी की 44वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में हरि कीर्तन रामायण सप्ताह पाठ का आयोजन हो रहा, जिसमें जिले भर के सैकड़ो श्रद्धालु एवं महिलाएं हिस्सा ले रही।