सारठ के दुखु सिंह ने पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति अनिल राउत पर पैतृक जमीन हड़पने का विरोध करने पर गाली-गलौज, धक्का मुक्की व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम 4:30 बजे थाने में दिए आवेदन में पीड़ित ने दाग नंबर 75, 348 व 366 में करीब 6 एकड़ जमीन हड़पने के लिए जबरन जुताई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर समुचित कार्रवाई की बात कही।