दिल्ली में होली के दिन तरुण नामक युवक की हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर खटीक समाज में काफी आक्रोश है। सादाबाद के मोहल्ला चावड़ वाला से खटीक समाज के सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चों के द्वारा एक मशाल जुलूस निकाला गया जो चौधरी चरण सिंह तिराहे पर आकर खत्म हो गया। जुलूस में मौजूद लोगों के द्वारा हत्यारों को फांसी देने की मांग की है।