विदिशा नगर: कृषि भ्रमण के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुए किसान, कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
विदिशा जिले के 53 किसान उद्यानिकी खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के लिए कृषि भ्रमण के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में नवागत कलेक्टर वीके वैद्य ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह कुशवाहा, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।