हरदा: ग्राम नंदाखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बकरी का झुंड सामने आने से बाइक फिसली, युवक की मौत
Harda, Harda | May 16, 2026 खंडवा जिले के नंदाखेड़ा गांव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से कबाड़ा खरीदने के काम के लिए निकला था, तभी गांव के बाहर अचानक सड़क पर बकरियों का झुंड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।