इटाढ़ी प्रखंड के लोधास गांव में आयोजित भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर विधायक आनंद मिश्र ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।