मांझी: मझनपुरा के समीप ऑटो पलटने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल , छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Jun 29, 2026 मझनपूरा गांव के समीप सोमवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से घायलों को तत्काल मांझी सीएचसी पहुंचाया और घायलों के परिजनों को सूचना दी। घायलों की पहचान गुर्रदाहा निवासी मेहरुन्निसा तथा शाहजहां खातून के रूप में हुई है