शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जरहा के करीब दो दर्जन से भी अधिक स्कूली बच्चे फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।बताया जाता है कि स्कूली बच्चे स्कूल मे ही खाना खाएं थे जिसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हे बुखार और उल्टी दस्त सिर दर्द की शिकायत होने लगी।जिनमे 31 बच्चो को घुलघुली स्थित स्वास्थ्य केंद्र और 6 बच्चो को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।