गिरिडीह: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ में एक अज्ञात ट्रक और एक स्कूल ऑटो के बीच भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक अज्ञात ट्रक और एक स्कूल ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो में सवार कई बच्चे घायल हो गए जबकि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक बच्चा के गंभीर रूप से घायल की बात बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक के वाहन समेत मौके से फरार होने की बात बताया जा रहा है।