सिवनी: सिवनी में जनजातीय गौरव दिवस पर रथ यात्रा को हरी झंडी, विधायक, कलेक्टर और एसपी रहे उपस्थित
Seoni, Seoni | Nov 11, 2025 जिले में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने संयुक्त रूप से रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा जनजातीय महापुरुषों के योगदान और संस्कृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।