पनागर: खजरी खिरिया बायपास में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी को कुचला, टक्कर के बाद दोनों वाहनों मे लगी आग; युवक की हालत गंभीर
माढ़ोताल थाना क्षेत्र के खजरी खिरिया बायपास पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सीधे ट्रक के निचले हिस्से में फंस गई। इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए। ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी में घर्षण के कारण अचानक चिंगारी उठी और देखते ही