दुधि: पोलवा गांव के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में छह लोग हुए घायल
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के पास दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एक बाइक और कार में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कुल छह लोग घायल हो गए।स्थानीय सूत्रों के अनुसार बाइक पर सवार दोनों लोग विंढमगंज के हरनाकछार गांव के निवासी हैं जबकि कार में सवार लोग झारखंड के गढ़वा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।