बीना: कृषि उपज मंडी के सामने लगा जैविक हाट बाजार, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Apr 26, 2026 रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस हाट बाजार में किसानों ने टमाटर, ककड़ी, पुदीना, धनिया, चुकंदर, प्याज, भिंडी, आलू समेत दर्जनों तरह की ताजी सब्जियां, फल और जैविक उत्पाद लाकर सजाए। उपभोक्ताओं में भी खूब उत्साह दिखा। सुबह से ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग सीधे किसानों से जैविक सब्जियां खरीदकर घर ले जा रहे थे।