उदयपुर से चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर 37वें नेशनल रोड सेफ्टी माह के अवसर पर नारायणपुरा टोल प्लाजा पर नेशनल हाइवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में गुरुवार शाम 5 बजे तक उचित एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भींडर थाना अधिकारी पूनाराम गुर्जर ने किया।