शाहबाद: ककरघटा के पास हाईवे पर ई रिक्शा की छत पर जान को जोखिम में डालकर यात्रा कर रही महिलाएं
जान जोखिम में डालकर स्टंट करने के युवाओं के तमाम किस्से सुने होंगे। लेकिन महिलाएं जब अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा करने लगे तो आश्चर्य होता है। लेकिन यहां महिलाएं कुछ ऐसा ही कर रही हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर ई रिक्शा की छत पर बैठकर यात्रा कर रही हैं और वह भी हाईवे पर। यह दृश्य देखकर एक बार तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।