श्रीगंगानगर के जवाहर नगर में पुलिस और जिला विशेष टीम ने की कार्रवाई, 51,200 नशीली गोलियां और 7,200 नगद सहित आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के जवाहर नगर पुलिस व जिला विशेष टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। शुक्रवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 51200 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित बिक्री राशि 7200 बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।