धारी: ग्राम सभा झाझर में विगत 6 वर्षों से टूटी पुल और आगे की सड़क की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना
Dhari, Nainital | Nov 18, 2025 धारी ब्लॉक के ग्राम सभा झाझर में विगत 6 वर्षो से टूटी पुल और पुल से आगे की रोड़ की बदहाली से आक्रोषित ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व मे ग्रामीणो ने कहा नेता झूठे आश्वासन से आगे नहीं बढ़ पा रहें हैं। जनता के लिये बजट नहीं होने का रोना और अपनी आय बिना किसी रिसोर्स के कई सौ गुना बढ़ जाना कैसे सम्भव है।