चौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा निवासी कमलेश विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा एचडीएफसी बैंक में खाता है मेरे फोन को हैक करके मेरे खाते से चार लाख बावन हजार रुपए का फ्रॉड किया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहा है।