नामकुम: नामकुम सहित आसपास के कई इलाके में रुक-रुक कर हो रही बारिश
Namkum, Ranchi | Jul 30, 2026 नामकुम सहित आसपास के कई इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त तक मौसम के इसी तरह बने रहने का अनुमान जताया है।