मंझनपुर: हिसामपुर में अग्निकांड के पीड़ितों की पुकार, 5 घर राख हुए, अब मंझनपुर डीएम दरबार में इंसाफ की गुहार
करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर मौजा जमदुआ गांव में 2 अप्रैल को लगी भीषण आग ने पांच परिवारों की जिंदगी को पूरी तरह झकझोर दिया। आग की इस घटना में ज्योति पत्नी मोहम्मद तौकीर, रेखा बानो पत्नी आसिफ, तरन्नुम पत्नी सज्जन, समा बानो पत्नी बब्लू और सीमा बानो पत्नी भुल्लन के घर जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।