उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जिले के मनिहारी, सदर और देवकली ब्लॉक के करीब 15 से 20 गांवों में दर्जनों बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग पाए गए हैं।जानकारी के मुताबिक, ये बच्चे जन्म के समय पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन चार से छह महीने की उम्र में अचानक तेज बुखार आया।