कोतवाली नानपारा के तकिया घाट सरयू नदी में शुक्रवार की शाम 4 बजे एक बालक नहाने गया था। नदी में अधिक गहराई होने के चलते वह गहरे पानी में चला गया जिससे व डूब गया। वहीं ग्रामीणों का आरोप हैं प्रशासन आया तो लेकिन कोई ढ़ूंढ़ने का प्रयास नहीं किया। न तो गोताखोरों को बुलाया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की हैं।