मिहींपुरवा: CO नानपारा व मोतीपुर थाना प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट स्थल पर भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
प्रेम नगर में पंचसील झंडा लगा था जिसे अज्ञात लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया था। धार्मिक झंडे को हटाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे नाराज होकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर CO नानपारा व मोतीपुर थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की। भारी पुलिस बल मौज़ूद रही।