निघासन: निघासन में संपूर्ण समाधान दिवस बना 'मोबाइल समाधान दिवस', CDO की मौजूदगी में कर्मचारी बेपरवाह, फोन चलाते रहे
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील परिसर में शनिवार को उस वक्त प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला दृश्य सामने आया, जब मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एक ओर फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में बैठे थे, तो दूसरी ओर वन रेंजर समेत कई कर्मचारी मोबाइल फोन में मशगूल नजर आए।