नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है। अब तक नगर पंचायत बासुकीनाथ के लिए अध्यक्ष पद हेतु गुरुवार को लगभग 2 बजे कुल 3 अभ्यर्थियों द्वारा नाजीर रसीद क्रय की गई।इनमें इनमें अध्यक्ष पद के लिए मधुमिता देवी पूनम देवी एवं सुषमा देवी के नाम शामिल है।