फरीदाबाद में दिल्ली–मथुरा नेशनल हाईवे पर अजरोंदा चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।