इंदौर: छेड़छाड़ करने वाले युवक को युवती ने चप्पलों से पीटा, लसुड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में घटना
Indore, Indore | Dec 3, 2024 इंदौर के महालक्ष्मी नगर में घरों में कार्य करने वाली युवती से दिलशाद ने छेड़छाड़ की, दिलशाद 8 दिनों से युवती को रोज परेशान कर रहा था। अश्लील इशारे और कमेंट्स भी कर रहा था। जिसमें आरोपी ने युवती का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो युवती ने विरोध जताते हुए तत्काल युवक को सबक भी सीखाया। लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने भी युवक दिलशाद की पिटाई कर पुलिस ने शिकायत की।