अंबाह: अम्बाह के मेजर प्रतीक गुप्ता बने लेफ्टिनेंट कर्नल, पूरे चंबल में गर्व और खुशी की लहर
Ambah, Morena | Jun 8, 2026 अम्बाह के होनहार सपूत मेजर प्रतीक गुप्ता को भारतीय सेना की प्रतिष्ठित रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में पदोन्नत कर लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चंबल अंचल में खुशी और गर्व का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने इसे अम्बाह के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।