ग्राम सुनियामार में कलेक्टर ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
डिंडौरी जिले के विकासखंड बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनियामार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण का महत्व साझा करते हुए कहा कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन करें और जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी निभाएं।
चौपाल में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, जनपद पंचायत बजाग के सीईओ श्री सचिन अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Dindori #GramChaupal #CollectorDindori #JanSamvad #WaterConservation #GoodGovernance #MadhyaPradesh
Dindori, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026