गांव सतीपुरा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया था और ग्रामीणों ने घोषणा की थी कि 5 जनवरी को चक्का जाम किया जाएगा लेकिन 4 जनवरी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से समझाइश की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि ओवर ब्रिज के नीचे दोनों सर्विस रोड को शुरू कर दिया है इसलिए प्रशासन को कुछ दिन का समय दें।