पलिया: पलिया नगर की निघासन रोड पर दून स्कूल के सामने तालाब पर हो रही पटाई, वीडियो हुआ वायरल
पलिया नगर की निघासन रोड पर स्थित दून स्कूल के सामने लगभग सात दशक पुराने तालाब की पटाई का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 किसी राहगीर ने तालाब में डंपरों से मिट्टी डलवाकर किया जा रहे भराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है।