कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर RPF ने 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Operation "SATARK" के तहत 11 अक्टूबर 2025 को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एफओबी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कृष्णा कुमार (19 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके बैग से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब कुल 11,000 मिली क्षमता व कीमत ₹7,520 बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह बिहार में अधिक दाम पर बेचने हेतु ला रहा था।