महाराजगंज: ओसाह में पूर्ण भव्यता एवं दिव्यता के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई, हजारों की संख्या में दिखा जन सैलाब
19 अप्रैल रविवार की शाम 4बजे तक परशुराम जयंती का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम मे क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार के पूर्व विधायक मनोज कुमार पांडे की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यकर्ता एवं स्थानीय प्रधानों के द्वारा भाला तथा गदा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।