गाज़ियाबाद: मोहन नगर बस में बैठते समय बैग छूट गया, बैग में थे लाखों के जेवरात और हजारों का कैश, पुलिस ने ढूंढ निकाला
गाजियाबाद में यातायात पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के खोए हुए बैग को ढूंढ निकाला और पीड़ित को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर बस में बैठते समय व्यक्ति का बैग छूट गया था जिस बाग में 8 लाख रुपये के सोने के गहने और 80 हजार रूपए नकद रखे थे। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद बोला।