अथमलगोला थाने की पुलिस ने लखीसराय जिले के रामगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के बाद थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव निवासी संदीप कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है।