सायला: सायला क्षेत्र की बागी पवनी मेघवाल पुन: भाजपा में हुई शामिल।
Sayla, Jalor | Apr 10, 2024 पूर्व विधायक पूराराम चौधरी खेमराज देसाई की मौजूदगी में पवनी मेघवाल बीजेपी में हुई शामिल। लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के कार्यक्रम में कोरा गांव में भाजपा के कई नेताओं की मौजूदगी में शामिल हुई। भारतीय जनता पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली पवनी मेघवाल पुनः भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है।जिसको लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।