सायला: हिंदू नव वर्ष स्वागत समिति की तरफ से जीवाणा में विशाल रैली का हुआ आयोजन
Sayla, Jalor | Apr 9, 2024 हिंदू नव वर्ष 2021 की पूर्व संध्या पर जीवाणा मे मां बायोसा मंदिर से हिंदू स्वागत समिति द्वारा विशाल वाहन रैली आयोजित की।रैली को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष पर प्रकृति मौसम व पेड़ सभी में बदलाव आता है। ऐसे में हमारा नव वर्ष केवल यही है,इस दौरान रैली पर जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई।