सायला: उपखंड मुख्यालय सायला में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा
Sayla, Jalor | Apr 9, 2024 सायला मुख्यालय पर घट स्थापना को लेकर चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। लोगों ने मां शक्ति की विशेष आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नत मांगी। जिसको लेकर मंदिरों व घरों में नौ दिनों तक माताजी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी।