धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगड़ी में अज्ञात चोरों ने किसानों के 10 मोटर पंपों से हजारों रुपए कीमत का कॉपर तार चोरी कर लिया। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान अपनी गेहूं और चने की फसलों की सिंचाई के लिए नर्मदा किनारे ये मोटर पंप लगाए थे।