डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अरशद अली के रूप में हुई है, वह जेजे कॉलोनी हस्तसाल रोड दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से स्नैच किया मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल बाइक बरामद की। आरोपी बाइक पर पीछे से आकर राहगीरों से फोन छीनता था।