झांसी: अटल बिहारी की जयंती पर विशेष आयोजन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने भाजपा कार्यालय में दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2025 अटल बिहार की स्मृति में 15 फरवरी से 15 मार्च तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। झाँसी के भाजपा कार्यालय में मंगलवार समय करीब 3 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा कि सभी जिलों में उन व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास अटल जी से जुड़ी कोई स्मृति है। सभी का संकलन कर संरक्षित किया जाएगा।