विजयीपुर: भेड़िया गांव में ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विजयीपुर थाने के भेड़िया गांव में जमीनी विवाद मामले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से दो महिलाओं समेत चार तथा दुसरे पक्ष से एक वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। थानाध्यक्ष ने बुधवार को शाम 7 बजे बताया कि दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस जांच कर रही