हरदा: हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: पीड़ितों का दोबारा किया गया मेडिकल परीक्षण
Harda, Harda | Apr 30, 2026 हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में 6 फरवरी 2024 को हुए भीषण विस्फोट के 23 पीड़ितों का गुरुवार को दोबारा मेडिकल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)के आदेश पर जिला अस्पताल में किया गया, जिसकी रिपोर्ट13 मई को कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।