कोंच: कोंच के रूपसपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने मासूम के साथ जहर खाया, दोनों की मौत, पति गिरफ्तार
Konch, Gaya | Nov 24, 2025 कोंच थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 23 वर्षीय पूनम देवी ने अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ विषपान कर लिया,जिससे दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की रविवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि उसका एक वर्षीय पुत्र सोमवार सुबह करीब 8 बजे दम तोड़ दिया।