बनमनखी: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल
बनमनखी सरसी थाना क्षेत्र के बालूटोल से बुधवार की देर रात त्रिवेणीगंज जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एनएच 231 पूर्णिया सहरसा मार्ग पर कुशाह पेट्रोल पंप से आगे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बारातियों में चीख-पुकार मच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।