ब्यौहारी: तेंदुआड गांव में ज़हरीले सांप के काटने से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
रामकरण 90 वर्ष की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग को घर में जहरीले सर्प ने काटा था जिसे उपचार हेतु परिजन अस्पताल में भर्ती करवाया था उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। शनिवार की सुबह 9:00 बजे पुलिस ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।