गोविंदगढ़: जहांपुर में कॉलेज जा रही छात्रा को पुराने रंजिश के चलते रोका गया, सीएससी में उपचार जारी
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के जहांपुर गांव में कॉलेज की छात्रा का पैर काटने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोविंदगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गोविंदगढ़ के महाविद्यालय में पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी गांव के कुछ लोगों ने उसकी बेटी की बाइक को रोककर उसका पैर काट दिया।