जगाधरी: कपाल मोचन में होने वाले शाही स्नान को लेकर साधु समाज ने श्री राम आश्रम में पहुंचकर रूपरेखा तैयार की
अंतर्राष्ट्रीय कपाल मोचन मेले की शुरुआत हो चुकी है। जिसके अंदर सबसे पहले शाही स्नान होता है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से साधु समाज पहुंचता है और यहां पर शाही स्नान में अपना हिस्सा लेता है। इसी को लेकर आज श्री राम आश्रम के अंदर बैठक कर इसकी रूपरेखा को तैयार किया गया।