छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी कस्बे में खाद की दुकानें बंद, किसानों को नहीं मिला खाद
हरनाबदा शाजी कस्बे में एक बार फिर खाद संकट गहरा गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि सुबह से खाद-बीज लेने पहुंचे किसान दिनभर बाजार में भटकते रहे, लेकिन अधिकांश दुकानों के शटर बंद मिलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने बताया कि वे सुबह जल्दी ही बाजार पहुंच गए थे, लेकिन घंटों इ