बनमनखी: करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर मिर्चायबाड़ी वार्ड संख्या 11 में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी भुटाय यादव के 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार गंभीर रूप से करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल बनमनखी